
Since1972
रघुवीर नगर रुमा, कानपुर
आचार्य रघुवीर इण्टर कॉलेज
स्थापना - राष्ट्रोंत्थान हेतु ज्ञान मार्ग के पुजारी आचार्य रघुवीर जन - जन को आंदोलित कर उनमें राष्ट्रीय अस्मिता, आत्म गौरव और स्वाभिमान का भाव जगाकर उन्हें वैचारिक स्वतंत्रता, सांस्कृतिक चेतना और स्वभाषा के स्वाभिमान के मार्ग पर चला देना चाहते थे। इन्ही विचारो को प्रतिपादित करने के लिए फर्रुखाबाद जाते समय 14 मई 1963 को रघुवीर नगर, रुमा में इसी स्थान पर डॉ आचार्य रघुवीर की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और स्वतन्त्र भारत के युग द्रष्टा मनीषी काल के गाल में समा गए। आचार्य जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को चिरस्थाई बनाने के लिए स्व. राजेश्वर प्रसाद अवस्थी ने अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओ के सहयोग से आचार्य रघुवीर पूर्व माध्यमिक विद्यालय रघुवीर नगर रुमा, कानपुर की स्थापना की थी। जो वर्तमान में आचार्य रघुवीर इण्टर कॉलेज, रघुवीर नगर, रुमा कानपुर है।
Message
School Manager & Principal
Manager
Principal
चित्र संग्रह